Saturday 19 Apr 2025 18:58 PM

Breaking News:

धूमधाम से मनाया कुंग फू के बच्चों ने महंत योगी आदित्यनाथ मुख्य मंत्री का जन्मदिन: कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया और ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में!



अनुशाषित नागरिक बनने और पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प.


लखनऊ। कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया और ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में आज नन्हे-मुन्ने बच्चों ने यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में स्वस्थ खिलाड़ी, अनुशाषित नागरिक और भूधरा को हरा-भरा के करने के  रूप में मनाया। योगी जी के व्यक्तित्व और कृत्तिव से प्रभावित बच्चों ने उनका मुखौटा लगा कर संदेश राष्ट्रवादी पथ पर चलने का संदेश दिया। 

यूपी में स्वस्थ खिलाड़ी और अनुशाषित नागरिक तैयार करने के भीष्म संकल्प पर चल रही कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया और ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय कोच ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व और कृत्तिव देश और समाज के लिए प्रेरणादायी है। विदेशी प्रतियोगिता के दौरे के दौरान कुंग फू टीम से कई बार मिले मुख्यमंत्री ने हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस करने का मंत्र दिया है। उत्साहवर्धक आशीष से वशीभूत कुंग फू की राष्ट्रीय टीम ने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। 

श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश और विदेशों में मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यह खुशी और दोगुनी हो जाती है जब आपके प्रेरणास्रोत का जन्मदिन हो। माननीय योगी जी का जन्मदिन कुंग फू के बच्चों ने केक काटकर बहुत उत्साहपूर्वक मनाया। अधिकतर बच्चों ने योगी जी का मुखौटा लगा कर उनकी तरह बनने का संकल्प लिया। 

कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया और ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय कोच मंजू त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को भी संकल्प दिवस को मनाया। बच्चों ने एक पौधा रोप कर पेड़ तैयार करने का प्रण लिया। इस मौके पर एकेडमी द्वारा प्रत्येक बच्चे और अभिभावकों व अथितियों को पौधे देकर पर्यावरण की रक्षा का वचन लिया। 

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जे. पी. शुक्ला, राजेन्द्र के. गौतम, डा. एस. पी. सिंह, छायाकार रितेश भारती, पत्रकार अभयराज गौतम, निर्भय राज गौतम मौजूद थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *