Tuesday 02 Jun 2026 23:34 PM

Breaking News:

J.M.E फिल्म प्रोडक्शन लेकर आ रहे हैं प्रयागराज के बारह माधव

पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी द्वारा जब सृष्टि की रचना प्रारम्भ की गयी तब प्रथम यज्ञ प्रायगराज की पावन धरती पर ही की गयी 


परन्तु यज्ञ के प्रारम्भ में कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हुई इन बाधाओं को दूर करने और यज्ञ की रक्षा के लिए श्री हरी विष्णु जी, ब्रह्मा जी के कहने पर बारह स्थानों पर विराजमान हुए । इन्ही बारह पवित्र स्थानों को बारह माधव के नाम से जाना जाता है अब बहुत जल्द J.M.E फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बारह माधव जी पर एक फिल्म लेकर आ रही है जिसके निर्देशक लवकुश गुप्ता, छायाकार सनी यादव, संपादन अंकित जैन और फिल्म के निर्माता नीरज त्रिपाठी,रिषभ यादव हैं जब फिल्म के निर्माण के बारे में निर्माता से पूछा गया तो उन्होंने बताया की हमारे सनातन धर्म के बहुत सारे श्रद्धलुओं को प्रयागराज के बारह माधव के बारे में जानकारी नहीं है हम इस फिल्म से सभी श्रद्धालुओं को प्रायगरागज के बारह माधव जी की सम्पूर्ण जानकारी और उनका दर्शन कैसे प्राप्त करें पूरा विवरण इस फिल्म के माध्यम से देने का प्रयास कर रहे हैं । जिससे हमारे प्रायगराज में आने वाले श्रद्धालु संगम स्नान करने के बाद इन बारह माधवोँ का दर्शन कर पुण्य का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *