प्रयागराज करैली पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी के सामान के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद!
प्रयागराज। करैली थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कटर मशीन, रिचार्जेबल एलईडी लाइट, बर्फ ब्रेकिंग मशीन, कूलर मोटर, सीलिंग फैन, कॉपर वायर समेत चोरी में प्रयुक्त एवं चोरी से संबंधित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना करैली में पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2026, धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को बक्शी पुल के आगे एलिना सिटी के पास थाना करैली क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त
1. नमरूल शेख उर्फ पोरे (21 वर्ष)
पुत्र हकीम शेख, निवासी कोयला बाजार, थाना राजमहल, जनपद साहेबगंज, झारखण्ड। वर्तमान पता—झुग्गी झोपड़ी, अबू बकर मस्जिद के पीछे, थाना करैली, प्रयागराज।
2. मो0 चाँद (22 वर्ष)
पुत्र हन्नान शेख, निवासी फुलवरिया मोड़, थाना राजमहल, जनपद साहेबगंज, झारखण्ड। वर्तमान पता—झुग्गी झोपड़ी, इस्लाम नगर, करामत की चौकी, थाना करैली, प्रयागराज।
3. किस्मत शेख उर्फ मुस्तकीम (19 वर्ष)
पुत्र इमरान शेख, निवासी लखीपुर, फुलवरिया मोड़, थाना राजमहल, जनपद साहेबगंज, झारखण्ड। वर्तमान पता—साहिबा डेरी के पीछे, करामत की चौकी, थाना करैली, प्रयागराज।
4. सेना खान (38 वर्ष)
पुत्र निजाम खान, निवासी वीरनाथपुर, थाना बैहरवा, जनपद साहेबगंज, झारखण्ड। वर्तमान पता—लाल कालोनी, थाना करैली, प्रयागराज।
🔥 चोरी के माल की लंबी बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—
01 कटर मशीन
03 रिचार्जेबल LED लाइट
01 रम्मा
02 बर्फ ब्रेकिंग मशीन मोटर सहित
05 सीलिंग फैन, बिना ब्लेड
01 मोटर का पिछला हिस्सा
01 गोल रिंग हैंडल
02 कूलर मोटर
लगभग 2.5 किलो कॉपर वायर
01 ठेलिया
बरामद की है।
⚠️ तीन अभियुक्तों का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मो0 चाँद के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, गैंग बनाकर अपराध करने तथा आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नमरूल शेख उर्फ पोरे और किस्मत शेख उर्फ मुस्तकीम के विरुद्ध भी पूर्व में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज रहे हैं।
मो0 चाँद के विरुद्ध करैली एवं खुल्दाबाद थानों में पूर्व के कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। वहीं नमरूल शेख के विरुद्ध वर्ष 2025 तथा वर्ष 2026 में और किस्मत शेख के विरुद्ध वर्ष 2025 एवं 2026 में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
👮♂️ करैली पुलिस की टीम ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी करैली उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह, उ0नि0 इश्तियाक अंसारी, उ0नि0 अजीत कुमार मौर्य, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
प्रयाग दर्पण | प्रयागराज
Comments