Monday 08 Sep 2025 14:23 PM

Breaking News:

देश में मना ताई ची दिवस :LUCKNOW


लखनऊ। देश के विभिन्न राज्यों में आज विश्व ताई ची दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ नागरिक और सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले ताई ची खेल को हर आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं व महिलाओं -पुरुषों के द्वारा प्रतिभाग कर मनाया गया।

 बताते चलें कि विश्व ताई ची फेडरेशन के द्वारा मनाया जाने वाला यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दुनिया भर में लोगों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है।

 कुंगफू फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलो के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में सदस्य राज्य के द्वारा मनाया गया। जिसमें लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ में भाग लिया उन्हें प्रशिक्षकों ने ताइची आत्मरक्षा के आध्यात्मिक रूपों की बेहतर समझ के साथ-साथ चिकित्सा और रोगों के हितार्थ बढ़ावा दिए जाने के लिए सरल तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

यह कला दुनिया भर में आज से पंद्रह सौ वर्षो पूर्व से लोगों के द्वारा अभ्यास की जाती है जो की धीमी गति से स्वांसों की तकनीक के उपयोग के द्वारा मांस पेशियों के सुधार में मदद करता है व्यायाम का अभ्यास करने में रक्त परिसंचरण और मानसिक शक्ति दोनों के सुधार में करने में मदद मिलती है।

आज प्रातकाल ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के द्वारा संजय गांधी पुरम में 80 बालकों को ताई ची प्रशिक्षण दिया गया। सर्वेभ्यौ फाउंडेशन गोमती नगर की प्रख्यात समाज सेविका श्रीमती मोनिका सिंह के तत्वावधान में 60 बालक बालिकाओं ने ताई ची का प्रशिक्षण प्राप्त किया। लोहिया उद्यान में गोमती नगर के 90 बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ में ताई ची दिवस को मनाया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में झांसी जौनपुर वाराणसी कौशांबी प्रयागराज बहराइच इत्यादि में ताई ची दिवस का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त कर्नाटक मणिपुर तमिलनाडु महाराष्ट्र त्रिपुरा केरल सहित संपूर्ण भारत वर्ष में ताई ची दिवस को हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ में स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी भी दी गई इस अवसर पर भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कुंगफू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय ताई ची प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा इस अवसर पर अत्यंत सरल तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया गया और उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भारतीय ताई ची टीम विश्व ताई ची प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *