Tuesday 21 Jul 2026 18:00 PM

Breaking News:

1.28 लाख रुपये के साथ दो टीटीई गिरफ्तार: प्रयागराज एक्सप्रेस में 11 बोतल शराब!




   प्रयागराज: आज सुबह जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंची तो अधिकारियों की हलचल प्रयागराज स्टेशन पर बढ़ गई. काफी देर तक चली अफवाह के बाद यह बात साफ हो गई कि दो टीटीई को शराब की बोतलें और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है.



मंगलवार की रात 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही थी। इस ट्रेन में दो टीटीई की ड्यूटी थी. विजिलेंस ने रात में एक बार ट्रेन में दोनों की जांच की थी। बुधवार सुबह ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो विजिलेंस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से 11 बोतल शराब और 1.28 लाख रुपये बरामद किये गये हैं.





विजिलेंस टीम दोनों को अपने साथ ले गई है। विजिलेंस की छापेमारी के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना को कई घंटों तक छुपाने की कोशिश की गई और मीडिया को इससे दूर रखा गया. बाद में जब घटना लीक हुई तो हंगामा मच गया.




इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर विजिलेंस दोनों टीटीई को अपने साथ ले गई है. विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *