Wednesday 03 Jun 2026 3:15 AM

Breaking News:

मणिपुर में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 5 छात्राओं की मौत!

मणिपुर के नोनी जिले मे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पलटने से उसमें सवार 5 छात्रों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। 

स्टडी टूर पर जा रहे थे छात्र

पुलिस ने बताया कि सभी छात्र थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के हैं। छात्र दो बसों से नोनी जिले के खौपुम में स्टडी टूर के लिए जा रहे थे। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। इस हादसे के बाद छात्रों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी 

बताया जा रहा है कि ये हादसा राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने हादसे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया है। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *