Wednesday 22 Apr 2026 16:38 PM

Breaking News:

"शक्ति दीदी" अभियान काबिले तारीफ अभियान! PRAYAGRAJ

 



 पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में चल रहा इन दिनों "शक्ति दीदी" अभियान काफी सफल माना  जा रहा है  दिनांक- 22-07-2023 को महिला बीट तथा महिला हेल्प लाइन के माध्यम से संचालित किये जाने वाले अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी अभियान" के अन्तर्गत नगर जोन के विभिन्न थानों में महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा प्राप्त कुल 19 प्रा0पत्रों में से 17 प्रा0 पत्रों का निस्तारण कराया गया। नगर जोन में कुल 20 स्थानों पर चौपाल लगायी गईं जिसमें 241 महिलाओं/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिला कर्मियों द्वारा 20 स्कूलों/कालेजों में भ्रमण कर महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इससे प्रयागराज में खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *