Tuesday 21 Jul 2026 21:57 PM

Breaking News:

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित:उत्कृष्ट सेवा के लिए!



आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा को पिछले साल दिसंबर 2022 में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले उन्हें 2017 में प्रयागराज के आईजी रेंज के पद पर भी नियुक्त किया जा चुका है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले कमिश्नर के रूप में उन्हें फरवरी में उमेश पाल हत्याकांड के रूप में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें यह पदक देकर सम्मानित किया गया है।


 पुलिस कमिश्नरेट के पहले कमिश्नर की दी गई जिम्मेदारी

आईपीएस रमित शर्मा को पिछले साल दिसंबर में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले उन्हें 2017 में प्रयागराज के आईजी रेंज के पद पर भी नियुक्त किया जा चुका है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले कमिश्नर के रूप में उन्हें फरवरी में उमेश पाल हत्याकांड के रूप में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।

 सुर्खियां बटोरने वाली इस घटना में रमित शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज पुलिस और एसओजी ने उमेश पाल की हत्या में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद समेत चार अपराधियों को मार गिराया, जबकि सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया.


पुलिस आयुक्त के अलावा, प्रयागराज एडीजी भानु भास्कर को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया और आईजी रेंज चंद्र प्रकाश को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *