पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंचा पति तो ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया!

कैथल से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।कलायत के गांव शिमला में 18 दिसंबर को ससुराल आए 24 वर्षीय दामाद राजीव को डीजल छिड़क जिंदा जलाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक जिला जींद के गांव अमरगढ़ का रहने वाला है। जो अपनी नाराज पत्नी के साथ हुए विवाद को सुलझा कर उसको वापिस लेने आया था।
पांच लोगों पर कैश दर्ज किया गया
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई राजीव की शादी करीब चार वर्ष पहले सकीना से हुई थी। उनके पास तीन वर्षीय एक बेटा है। अकसर भाई-भाभी में अलग होने के लिए झगड़ा रहता था। कई बार मार पिटाई भी हुई। विवाद को सुलझाने के लिए बात पंचायत तक पहुंची पर फिर भी कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि भाई का ससुर चंद्रभान उसे ससुराल आने पर देख लेने की धमकी देता था।
पत्नी से मिलने पहुंचा था पति
18 दिसंबर को मृतक अपनी पत्नी सकीना को लेने गांव शिमला गया था। इस दौरान उसकी बहन साहिल कुमारी, जिसकी शादी गांव शिमला में हुई थी। उसका जीजा सागर, भाभी सकीना, मौसा चंद्रभान व मासी केलो देवी ने राजीव के साथ लड़ाई-झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट की।
चारपाई पर मिला जला हुआ शव
आरोपियों ने दोपहर करीब तीन बजे राजीव के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। मृतक के घरवालों को जब घटना की जानकारी मिली तो उसके भाई की अत्यधिक जलने के कारण मौत हो चुकी थी। भाई का शव उसके ससुर चंद्रभान के मकान के आगे चारपाई पर पड़ा था।
कार्रवाई जारी
कलायत थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने साहिल, सकीना, सास केलो देवी, ससुर चंद्रभान, बहनोई सागर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया गया था।
Comments