Monday 20 Jul 2026 22:53 PM

Breaking News:

ज्ञानवापी विश्वेश्वर विवाद मामले में सुनवाई 8 को:इलाहाबाद हाईकोर्ट !



प्रयागराज. ज्ञानवापी और विश्वेश्वर मंदिर विवाद मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 8 नवंबर को होगी. सुनवाई शुरू होते ही मस्जिद पक्ष ने कहा कि केस ट्रांसफर आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर की गई है. वहां छह नवंबर को सुनवाई होगी.

फैसला हाई कोर्ट को लेना है

इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 नवंबर की तारीख तय की. हाईकोर्ट को इस संबंध में निर्णय लेना है कि मुकदमा वाराणसी जिला न्यायालय में चलने योग्य है या नहीं।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की अर्जी  कर दी थी खारिज

जिला अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की अर्जी खारिज कर दी थी. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस प्रकाश पाडिया जुलाई में इस मामले में फैसला सुनाने वाले थे। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने मामले को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *