देश आज़ाद होने के बाद अभी तक कोई मुख्यमंत्री पासी नही हुआ -राजीव पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूर्वांचल की बैठक दिनांक 30.04.2025 को समय 2 बजे दोपहर साकेत होटल, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासवान एडवोकेट ने कहा कि जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घोर निन्दा की। पार्टी ने इसे क्रूर, अमनावीय अपराध बताते हुए कायरतापूर्ण करार दिया। उल्लेखनीय है 22 अप्रैल 2025 को जम्मू काश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 27 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी और 17 जख्मी हो गये थे। हमले में धार्मिक आधार पर लोगों को निशाना बनाया गया है इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर रेजिस्टेस नामक एक
उग्रवादी संगठन ने ली है।
प्रेस वार्ता के दौरान राजीव पासवान ने कहा कि देश आजाद होने के बाद आजतक देश के किसी राज्य का मुख्यमंत्री पासी समाज को नहीं बनाया गया है। जबकि उ०प्र० में पासी/पासवान समाज की आबादी लगभग सवा करोड़ से अधिक है जो प्रदेश की 103 विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका अदा करती है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) माँग
करती है कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव एवं 2027 विधान सभा चुनाव यू०पी० में पासी/पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाय। 2027 विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पासी समाज से किये जाने की घोषणा किया जाय 2027 विधान सभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। 2027 विधान सभा की चाभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पास होगी और कहा कि सन् 2024 में पी०डी०ए० के नेता श्री अखिलेश यादव जी पासी समाज के नेताओं को आगे करके आरक्षण और संविधान का खतरा बताकर जनमानस को गुमराह करने का काम किये। मैं पी०डी०ए० के पासी समाज के सांसद / विधायक से पूछना चाहता हूँ जब किसी दलित की हत्या होती है तब आप लोग आवाज क्यों नहीं उठाते हैं। चाहे प्रतापगढ़ जनपद कोमल सरोज, आजमगढ़ शनि कुमार गौतम, करछना प्रयागराज देवी शंकर गौतम की हत्या काण्ड हो, चाहे पूर्व में भी।
दलितों के हत्या काण्ड में सबसे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल न्याय दिलाने का काम किया। राजीव पासवान की बात मिर्ची लगी तो एक दिन में पासी समाज के सांसद / विधायक प्रतापगढ़ और प्रयागराज दोनों जगह दौड़ लगायी। पी०डी०ए० परिवारवाद की राजनीति करती है।
अनु०जाति, अनु जनजाति पदोन्नति आरक्षण बिल का सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने विरोध किया था। पी०डी०ए० के पासी समाज के सांसद विधायक स्वार्थ में अन्धे हैं और परिवारवाद की राजनीति करते हैं। कभी भी पासी समाज का मुख्यमंत्री पद के लिए किसी दल ने नहीं माँग किया है। लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2025 बिहार विधान सभा व 2027 उ०प्र० विधान सभा में मुख्यमंत्री पासी/पासवान समाज से बनाने के लिए मजबूती से माँग कर रही है।श्री विकास पाण्डेय जी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ली। श्री पाण्डेय जी पर पार्टी विश्वास करते हुए इनको प्रदेश महासचिव/ प्रवक्ता मनोनीत कर रही है। सदस्यता लेने में मुख्य रूप से स्वामीनाथ पाण्डेय, सुरेश कोरी, महेश कोरी, फूलचन्द्र वर्मा, लालजी शर्मा, सुनील पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, सुभम् कुमार, राजकुमार, हरिओम, पिन्टू पाल, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, कमलेश पासी, कमलेश तिवारी, विपिन तिवारी आदि लोगों ने सदस्यता ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप पाठक एडवोकेट, प्रधान महासचिव, करन सोनकर, अशरफ खान प्रदेश उपाध्यक्ष, रजनीश तिवारी, प्रदेश सचिव सर्वज्ञ पाण्डेय अधिवक्ता, संगठन मंत्री राधेश्याम पासी, संचल पासी, प्रदेश सचिव, विनय कुशवाहा जिलाध्यक्ष प्रयागराज, हैदर अब्बास जिलाध्यक्ष जमुगापार, सुनील पासी जिलाध्यक्ष गंगापार, विजयपाल सरोज जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, सुनील जायसवाल जिलाध्यक्ष कौशाम्बी, राजू पासी जिलाध्यक्ष फतेहपुर, नन्द कुमार सोनी महानगर अध्यक्ष प्रयागराज आकांक्षा भारती, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष विविध प्रकोष्ठ, राहुल सरोज जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़, निसार अहमद, जनेश्वर, भारत सिंह, जे०पी० पाण्डेय, रचना त्रिवेदी, अलका उपाध्याय, शोभित पासी, अफजल, होरी लाल, विक्रम, अमरनाथ मुबार, जे०पी० जायसवाल, विवेक कुमार, अनिल श्रीवास्तव, आदि प्रदेश व जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments