मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा-आरएसएस की तुलना जहर से करते हुए कहा इन्हे मार देना चाहिए!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (17 नवंबर) को महाराष्ट्र के सांगली में भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना 'जहर' से की और उन्हें भारत में 'राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक' बताया।
खड़गे ने कहा, "अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है, तो वह भाजपा और आरएसएस हैं। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है, तो वह व्यक्ति मर जाता है। ऐसे जहरीले सांपों को मार देना चाहिए।"
सत्ता की भूख अभी शांत नहीं हुई है मोदी की
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं की संख्या, मैदान में उनके उम्मीदवारों की संख्या से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री, गृहमंत्री (अमित शाह) और अन्य नेता यहां आए हैं। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां थे। पता नहीं उन्हें क्या हो गया। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। इसके बावजूद महाराष्ट्र में उनकी जनसभाएं बंद नहीं हुईं।
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य स्तरीय चुनावों के लिए जनसभाएं करने को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव है, देश का प्रधानमंत्री चुनने का नहीं। मोदी की 'सत्ता की भूख' अभी शांत नहीं हुई है।
पहले अपना घर संभालें'
उन्होंने मोदी पर जातीय संघर्ष से जूझ रहे मणिपुर का दौरा न करने और इसके बजाय विदेश यात्रा करने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा, "मोदी कल तक यहां थे। आज वे विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं, आदिवासी महिलाओं का अपमान हो रहा है और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, लेकिन मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। वे विदेश यात्रा पर हैं।"
उन्होंने कहा, "आज वे एक देश का दौरा भी कर रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पहले वे अपना घर संभालें। पहले देश को मजबूत बनाओ। बाद में कहीं भी जा सकते हो।''
खड़गे का विशाल पाटिल पर कटाक्ष
खड़गे ने भारत के नजरिए से प्रधानमंत्री की डोनाल्ड ट्रंप और रूस व चीन के राष्ट्रपतियों से मुलाकात के नतीजों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र उन्हें कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने और लोगों से मिलने से नहीं रोकेगी। विशाल पाटिल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ''ऐसे नेता हैं जिन्हें पार्टी ने पद दिए और उन्होंने उसका लाभ उठाया। हम किसी की आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी आपको सबकुछ दे रही है तो आपको उसके साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए।''
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नहीं चाहती कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वसंतदादा पाटिल के परिवार में कोई दरार आए। उन्होंने कहा, ''मुझे बताया गया कि सांगली से लोकसभा सांसद (विशाल पाटिल) कांग्रेस पार्टी के समर्थन से जीते हैं और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान के साथ फिर से शामिल किया है।''
Comments