Sunday 19 Jul 2026 16:23 PM

Breaking News:

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म,सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से वरुण धवन की पहली झलक आई सामने!

अभिनेता वरुण धवन को पिछली बार फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब वरुण जल्द ही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान शशांक खैतान ने संभाली है, वहीं करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। अब सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से वरुण की पहली झलक सामने आ गई है।

पोस्टर में वरुण हाथ जोड़कर हंसते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने लिखा, सनी संस्कारी की शायरी- ये आंसू हैं मेरे, समुद्र का जल नहीं... ये आंसू हैं मेरे, समुद्र का जल नहीं.... बारिश का क्या भरोसा, आज है.... कल नहीं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना कांतारा: चैप्टर 1 से होगा। इस फिल्म में वरुण की जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और अब इसे 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार बेबी जॉन में देखा गया था। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें बॉर्डर 2 में देखा जाएगा, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा वह है जवानी तो इश्क होना फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं।

००

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *