Sunday 19 Jul 2026 16:30 PM

Breaking News:

जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत; कांग्रेस और उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख!



जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है. इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है!


रविवार (9 जून) शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें 10 भारतीयों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही 53 सीटों वाली बस फायरिंग के बाद गहरी खाई में गिर गई. यह घटना शाम करीब 6.15 बजे पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हुई.

वहीं, विपक्षी नेताओं ने आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले की खबर है. इस कायराना हमले में 10 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है. यह दुखद और शर्मनाक है. कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


उमर अब्दुल्ला ने घटना पर जताया दुख

इसके साथ ही उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी से भयानक खबर है, जहां एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवाद उन इलाकों में वापस आ गया है, जहां से पहले आतंकियों का सफाया हो चुका था। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

एसएसपी मोहित शर्मा ने क्या कहा

इस बीच, रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा ने कहा, "10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह हमला इलाके में हिंसा में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाता है। राजौरी और पुंछ जैसे पड़ोसी इलाकों की तुलना में रियासी जिला आतंकी गतिविधियों से अपेक्षाकृत अछूता रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *