Wednesday 02 Sep 2026 11:17 AM

Breaking News:

नर सेवा ही नारायण सेवा — मानवता का सशक्त उदाहरण


प्रयागराज।

नर सेवा नारायण सेवा संस्थान की टीम द्वारा कैंसर वार्ड में भर्ती पीड़ित एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में शांडिल्य दुर्गेश (समीक्षा अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश एवं कृष्णानंद, असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम सिंह, अंकुर जी, नितिन गुरु तथा आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं मेला अधिकारी डॉ. सोनू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे रोगियों को कंबल वितरित कर संस्था ने न केवल शारीरिक राहत प्रदान की, बल्कि उन्हें यह संदेश भी दिया कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं। नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सेवाभावी कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *