नेता बन रहे पाकिस्तान को ईरान ने दिखाई हैसियत, मध्यस्थता ठुकराई; ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का अगला चरण शुरू।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 April, 2026 01:12
- 39
ईरान ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान की कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया है। तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान में संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करेगा। साथ ही, ईरान ने अमेरिकी मांगों को अस्वीकार्य बताते हुए संकट के जल्द समाधान की संभावनाओं को भी कमजोर बताया है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने खुद को एक संभावित मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश की थी और दावा किया था कि वह ईरान और अमेरिका दोनों से संवाद स्थापित कर सकता है। हालांकि, ईरान और पाकिस्तान के बीच मौजूद गहरे अविश्वास के कारण तेहरान इस्लामाबाद को किसी भी बातचीत में भूमिका देने के पक्ष में नहीं है। इससे पाकिस्तान की कूटनीतिक पहल को बड़ा झटका लगा है।
इस बीच, एक सीमित सकारात्मक संकेत भी सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान क्षेत्र के एक अन्य अहम खिलाड़ी कतर के जरिए संभावित मध्यस्थता पर विचार कर सकता है।
उधर, क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरानी सेना का दावा है कि उसने अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ अपने जवाबी अभियान की 93वीं लहर पूरी कर ली है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (ढ्ढक्रत्रष्ट) के अनुसार, उसने कब्जे वाले इलाकों में इज़राइली सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। संगठन ने पश्चिमी गैलिली, हाइफा, काफर कन्ना और क्रायोट जैसे क्षेत्रों में कथित रूप से इज़राइली जमावड़ों और युद्ध समर्थन केंद्रों को निशाना बनाने का दावा भी किया है।
Comments