Sunday 19 Jul 2026 16:19 PM

Breaking News:

अमेरिका के एक विवि में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत...


                                      संदिग्ध विद्यार्थी क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स जूनियर (22)


रिचमंड ,15 नवंबर।  शीर्ष रैंक वाले सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक अमेरिका का वर्जीनिया विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर विश्वविद्यालय के चार्लोट्सविले परिसर में कलब्रेथ रोड पर हुई। उस दौरान फील्ड ट्रिप से लौट रहे छात्रों से भरी एक बस में गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उऩ्होंने बताया कि मृतकों में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के छात्र डेविन चांडलर, मियामी, फ्लोरिडा के चौथे वर्ष के छात्र डीÓसीन पेरी और दक्षिण कैरोलिना के रिच हिल के तीसरे वर्ष के छात्र लावेल डेविस शामिल है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक संदिग्ध विद्यार्थी क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स जूनियर (22) है। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रिप से लौटने के बाद पीडि़तों के शव एक चार्टर बस के अंदर पाए गए।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम रयान ने कहा,मैं इस हिंसा से स्तब्ध हूं। उन्होंने घटना के दौरान विश्वविद्यालय का दौरा किया।

पुलिस ने बताया कि हमले होने के पीछे अभी स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मामले को दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *