Sunday 19 Jul 2026 16:13 PM

Breaking News:

प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर मारा अपने पति को: प्रयागराज



प्रयागराज थाना करछना, ग्राम धरी.

विगत रात्रि क़रीब 3 बजे एक युवती (गेंदा देवी) ने अपने प्रेमी (राम बाबू) संग मिलकर अपने पति (संतोष) की गला दबाकर हत्या कर दिया। जानकारी होने पर संतोष के सगे भाई और गाँव के कुछ अन्य लोगों ने मिलकर राम बाबू को चोटें पहुँचाई। बेहोशी की हालत में रामबाबू को अस्पताल भेजा गया जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। आरोपी गेंदा देवी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है।


संतोष उम्र क़रीब 40 वर्ष और रामबाबू उम्र क़रीब 40 वर्ष मज़दूरी करते थे और अच्छे दोस्त थे। दोनों ही शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं। पिछले 6 माह से रामबाबू संतोष के घर पर ही रहने लगा। इस दौरान रामबाबू का संतोष की पत्नी गेंदा देवी से प्रेम संबंध हो गया, फिर यह घटना घटित हुई है।


मौक़े पर पुलिस बल मय राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं। वैधानिक कार्यवाही जारी है। अग्रेतर प्रगति से अवगत कराया जाएगा


:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *