Sunday 19 Jul 2026 16:13 PM

Breaking News:

पुलिस से मुठभेड़ में नॉएडा का बदमाश जुनेद घायल

 नोएडा  पुलिस ने यह जानकारी दी। कि सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।                                                                                            अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सुबह नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस सेक्टर-62 में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गोलीबारी की।                         उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जुनैद नामक एक बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।                                                                                       सिंह ने बताया कि रविवार की रात को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर 62 के पास से रिजवान, शहजाद तथा सिराजुद्दीन नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 1500 किलोग्राम कथित गोमांस बरामद किया था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *